फोटो प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं की मिली जानकारी

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुशासन के नवीन आयाम,जनमन पत्रिका,रोजगार नियोजन एवं प्रचार सामग्री का किया गया निःशुल्क वितरण
बलौदाबाजार, 6 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 24वें वर्षगाठ में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन पं.चक्रपाणी शुक्ल स्कूल परिसर बलौदाबाजार में आयोजित कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का स्टॉल विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया था जिसमें जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी लोगो में आकर्षण का केन्द्र रहा राज्योत्सव में पहुचे लोगो को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा प्रकाशित सुशासन के नवीन आयाम, मासिक पत्रिका जनमन,रोजगार नियोजन सहित अन्य पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। युवाओं में प्रतियोगी के लिए सामग्री को पाकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाएं है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.