जनसमस्या निवारण शिविर के लंबित आवेदनों पर करें त्वरित कार्यवाही : कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 04 नवंबर 2024। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, एवं जनसमस्या निवारण शिविर की लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि शिविर में आए मांगों एवं आवेदनों पर 14 दिवस के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। चूंकि यह सभी मांग व आवेदन जनहित से जुड़े हुए है। अतः इसमें किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए।
इसी प्रकार उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन के तहत प्रस्तुत किए गए आवेदनों के लिए संबंधित विभागों को इसके औचित्य की जानकारी चाही तथा इसका आकलन परीक्षण प्रस्तुत करने के लिए समय सीमा निश्चित किया। इन प्रकरणों में ग्राम हिरानार, बिंजाम एवं फरसपाल, में सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत हारम में षालेय संबंधित षौचालय, रनिंग वाटर, षाला भवन की मांग, ग्राम पंचायत कुपेर एवं बरसापारा में सीसी रोड की मांग, ग्राम चितालंका में सड़क की जर्जर स्थिति, ब्लॉक कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम कोड़ेनार में फॉरेस्ट कॉलोनी मेन रोड से लगी हुई सीढ़ी की मरम्मत, नेरली में पीने के पानी एवं हेडपंप की मांग, किरंदुल रेलवे एरिया में जीर्ण षीर्ण पुलिया का जीर्णोद्धार, बचेली नगर पालिका अन्तर्गत वार्ड क्र.-1 वोटीपारा में स्ट्रीट लाइट की समस्या, नाली निर्माण पेड़ और झाड़ियों की कटाई, ब्लॉक कटेकल्याण अन्तर्गत पटेलपारा से पुजारी पारा, सुरनार, में विभिन्न प्रकार के कार्य स्वीकृति, गीदम अन्तर्गत कदम टिकरापारा में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने, दन्तेवाड़ा ब्लॉक अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न रिक्त पद जैसे स्टॉफ नर्स, फार्मसिस्ट में नियुक्ति, कृषि विभाग से संबंधित ग्राम गामावाड़ा में नियद नेल्लानार योजना के तहत बोर खनन, एवं जाली तार बाड़ी कराने जैसे विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर कलेक्टर द्वारा विस्तृत दिषा निर्देष दिए गए।
इसके साथ ही बैठक में नवंबर में होने वाले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियां पूर्ण करने एवं जिले के पर्यटन क्षेत्रों में मुलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी कलेक्टर द्वारा कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.