मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी, प्राक्चयन परीक्षा 10 को

पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं प्राप्त
कोरबा 04 नवंबर 2024/ युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पात्र अभ्यर्थियों हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 नवंबर 2024 को दोपहर 12 से 02 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डु, उरकुरा मार्ग रायपुर में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उक्त वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर स्वयं का रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा सम्पूर्ण विवरण भरकर परीक्षा केंद्र आना अनिवार्य है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.