महतारी वंदन योजना, शुकवारो-आशो बाई अब नहीं फैलाने पड़ते किसी के सामने हाथ

रायपुर, 27 अक्टूबर 2024। सत्तर साल की आशो बाई को महतारी वंदन योजना लागू होने के बाद अब छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता। ग्राम खेतार (कोरबा) की आशो बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में एक हजार आ जाते हैं। आशो बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें काम करने में परेशानी है वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग अपने घर के लिए जरूरी सामग्री खरीदने, उपचार और बीमारी के दौरान दवा, फल आदि में किया है।
ग्राम बेला की शुकवारो बाई ने बताया कि हर महीने पैसे का इंतजार रहता है। पैसे समय पर आते ही उन्हें बहुत राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद हम जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचने की बात कही और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।

इन्हें भी पढ़े