राज्यपाल 21 को आएंगे भिलाई
दुर्ग 20 अक्टूबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका भिलाई आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल 21 तारीख को दोपहर 3.20 बजे राजभवनसे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई पहुंचेंगे। वे यहाँ पर स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 4.45 बजे कला मंदिर भिलाई से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर प्रस्थान करेंगे।
