तीन को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, आदेश जारी
दुर्ग, 19 अक्टूबर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ती आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की है। तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती मधुबाला यादव ग्राम परसुली को भृत्य के पद पर, हिमांशु यादव को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अभय राज ग्राम दमगड़ा को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।
