एसपी आफिस का वित्तमंत्री चौधरी ने किया भूमिपूजन, ढाई करोड़ की लागत से बनेगा

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2024। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक, नए भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय ऐतिहासिक धरोहर होता है। कलेक्टर कार्यालय के नजदीक में एसपी कार्यालय के नवीन भवन बनने से न्यायालय, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय की दूरी कम होने के साथ ही लोगों को कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए है। वहीं वर्तमान में शहर के बीचो बीच स्थित एसपी कार्यालय का कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ही उसका उपयोग करें।
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। जिसके लिए नियमित रूप से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाएगा। हार्टीकल्चर कालेज के लिए 24 करोड़ के साथ ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रायगढ़ के विकास के लिए नालंदा परिसर के तर्ज पर राज्य के 22 अलग-अलग स्थानों में नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लाभ मिलेगा। इसी प्रकार गढ़उमरिया में प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 8 वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 250 बच्चे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक नि:शुल्क रहने की व्यवस्था के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। यह विद्यालय संभाग मुख्यालय के अलावा सिर्फ रायगढ़ जिले में संचालित हो रही है।
एसटी, एससी एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु जहां 65 सीट थे उनको बढ़ाकर 200 किया गया है। जिसका खर्च 3.50 लाख होते है उसे राज्य शासन आदिम जाति विकास के माध्यम से किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केलो डेम सहित अन्य डेम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य विभिन्न सिंचाई परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। महिला अपराध एवं साईबर क्राईम के रोकथाम के लिए जिले में महिला थाना एवं साईबर थाना भी स्वीकृत किया गया है। सुगम यातायात हेतु जिले के सड़कों के लिए लगभग 27 करोड़ स्वीकृत किए गए है, जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, पंकज कंकरवाल, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता, विलीस गुप्ता, डिग्री लाल साहू, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम उपस्थित रहे।