अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित
रायगढ़ 5 अक्टूबर 2024। वित्मंतत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न अपराधों में अपराधी को गिरफ्तार करने, पतासाजी, माल मशरूका तथा गुम इंसान की पतासाजी आदि में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिस वालों को सम्मानित किया। इनमें थाना तमनार के संतोष कुर्रे, राम साहू, अनूप मिंज, कीर्तिराम सिदार एवं सोहन यादव, फिलमोन लकड़ा, रामनाथ बनर्जी एवं सुशील यादव, उमाशंकर विश्वाल एवं नरोत्तम यादव, पुलिस कार्यालय के हीरा सिंह सिदार शामिल है। इसी तरह जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियां भी सम्मानित हुई। इनमें सिद्धार्थ जायसवाल, आर्यन कुमार भगत, खुशवेन्द्र कृष्ण टंडन, दिशा वैष्णव, कु.प्रेरणा पटेल, उन्नति गायकवाड, कु.प्राची साहू, कु.तनीषा महंत, लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं कु.अंशिका नायक शामिल है।
