युवा आयोग अध्यक्ष तोमर ने किया पदभार ग्रहण
रायपुर, 5 अक्टूबर 2024। विश्व विजय सिंह तोमर ने शनिवार को राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, विधायकगण सुशांत शुक्ला, गुरु खुशवंत व अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
