26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए चयन

सूरजपुर 30 सितंबर 2024। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर परिसर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एचएन दुबे, सहायक प्राध्यापक अनिल चक्रधारी, हरिशंकर, सलीम किस्पोट्टा, रोहित सेठ, विनोद साहू , एनएसएस अधिकारी सुनील दत्त तिवारी, आरडी रिटर्न स्वयंसेवक एवं अतिथि व्याख्याता सुप्रिया तिवारी एवं सी सर्टिफिकेट सीनियर एनसीसी कैडेट विक्की विश्वकर्मा की उपस्थिति में जिला संगठक रासेयो चन्द्र भूषण मिश्र के निर्देशन में निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 9 महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों की ऊंचाई, शारीरिक दक्षता, परेड कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि आदि गुणों के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा स्वयंसेवकों का चयन किया गया। सभी चयनित प्रतिभागी अक्टूबर प्रथम सप्ताह में अंबिकापुर में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय स्तरीय चयन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेंगे। निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अन्य सभी लोगों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं ।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.