संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक-राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कलेक्टर ने ली बैठक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जीपीएम में 30 तारीख को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दोनों खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे के शास्त्री और खेल अधिकारी सीमा डेविड ने बताया कि 30 तारीख को संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 204 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसी तरह राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी पांच संभागों से 505 खिलाड़ियों एवं कोचेस सहित लगभग 600 प्रतिभागी शामिल होंगे। कलेक्टर ने खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, पानी, सुरक्षा, बिजली एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को समय पूर्व तैयारी करने और जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनन्द डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. ललित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.