राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

गरियाबंद 25 सितंबर 2024। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनतर्गत प्रगति संकुल संगठन धवलपुर के स्व सहायता समूह द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक संस्थाओं में साफ सफाई एवं श्रमदान कर लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाने के ग्रामीणजनों एवं नागरिकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अवसर पर स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ कराया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री अमजद जाफरी, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश प्रसाद साहू, प्रफुल देवांगन पीआरपी तेजराम साहू नागेश्वरी पटेल केडर, सुजाता, मीना यादव, मूलेश्वरि, रानू सोनवानी, अनुसुइया बाई, अनिता एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.