administrator

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

बच्चों की मासूम मनुहार पर मुख्यमंत्री ने कहा- आपसे मिलने आता रहूंगारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, आपसे मिली ताकत से ही मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री

अपने जन्मदिन पर माता जी से लिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरतीरायपुर। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई देने देर रात तक पहुना में लगा रहा लोगों का तांता

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिन की बधाई देने पहुना में…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर बुजुर्गों से लेकर बच्चों में खुशी का माहौल

अपने माटी के लाल को फूल और गुलदस्ता देकर किया अभिनन्दन, दी शुभकामनाएंजशपुर के बगिया…

राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

क्षेत्रीय सरस मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के…

इन्हें भी पढ़े

आयोग ने उपभोक्ता को दिलाई वाहन क्षतिपूर्ति की राशि बलौदाबाजार, 13 नवम्बर 2026/वाहन कंपनी द्वारा परिवादी के वाहन में आये दोष का वारंटी पीरियड में निवारण नहीं किये जाने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार द्वारा विरोधी पक्षकार को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए वाहन को परिवादी की पूर्ण संतुष्टी पर सुधारकर अथवा वाहन का वर्तमान मूल्य प्रदाय किये जाने एवं उपभोक्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 25000 तथा वाद-व्यय हेतु 10000 रूपये परिवादी को प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला, ग्राम मोहरा भाटापारा निवासी तुलस टंडन ने विरोधी पक्षकार बलराम टांडी प्रो. एवं संचालक गैलक्सी मोटर्स रायपुर से एक है रिक्शा कार्ट वाहन 58,500 राशि नगद व शेष राशि फाइनेंस के माध्यम से क्रय किया था।क्रय दिनांक से तीन माह पश्चात वाहन में खराबी आने लगी जिसकी शिकायत विरोधी पक्षकार को करने पर वाहन को रिपेरिंग हेतु अपने शो रूम में रखा 1 माह पश्चात गेयरबॉक्स बदल कर अन्य पार्ट्स उपलब्ध नहीं कहकर वाहन वापस कर दिया।उपरांत वाहन 1 सप्ताह उपरांत पुनः खराबी आने पर अपने शो रूम में रिपेरिंग के लिए रख लिया गया सुधारकर वापस नहीं किया गया। जिससे परिवेदित होकर परिवादी द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में परिवाद प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष रंजना दत्ता एवं सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला व शारदा सोनी ने पेश दस्तावेजों एवं संबंधित नियम आदि का सूक्ष्मता से अध्ययन कर पाया कि दस्तावेजों के परिशीलन से स्पष्ट है कि वाहन खरीदने के तीन माह के बाद गेयर बॉक्स को बदला गया है, अन्य पार्ट्स को सुधारा नहीं गया नया वाहन में अनेको खराबीयो का आना चालू नहीं होना, पूर्ण रूप से बंद हो जाना विरोधी पक्षकारगण द्वारा परिवादी को वारंटी अवधि में वाहन पूर्ण रूप से सुधारकर नहीं दिया जाना आदि गतिविधियों को जो कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुचित व्यापार/व्यवहार एवं सेवा में कमी को प्रमाणित करता है जिसके लिए विरोधी पक्षकारगण दायित्वधिन है। विरोधी पक्षकारगण को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिवादी को प्रश्ननाधीन वाहन को परिवादी की पूर्ण संतुष्टी पर सुधारकर अथवा वाहन का वर्तमान मूल्य प्रदाय किये जाने एवं उपभोक्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 25000 तथा वाद-व्यय हेतु 10000 रूपये परिवादी को प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया है।