administrator

महतारी वंदन योजना की राशि से रजनी गढ़ेगी अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य

बच्चे के कुपोषण को दूर करने राशि का करेगी उपयोगरायपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में…

महतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों,…

पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर संस्कृति एवं विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा : उद्योग मंत्री

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापनरायपुर। महाशिवरात्रि…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

10 दिवसीय प्रदर्शनी रहेगा राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्ररायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागतरायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ…

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दीरायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री…

एनी स्मार्ट डिवाइस से दृष्टिबाधित बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे

दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने 41 एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरणरायपुर। राजनांदगांव जिले…

इन्हें भी पढ़े

आयोग ने उपभोक्ता को दिलाई वाहन क्षतिपूर्ति की राशि बलौदाबाजार, 13 नवम्बर 2026/वाहन कंपनी द्वारा परिवादी के वाहन में आये दोष का वारंटी पीरियड में निवारण नहीं किये जाने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार द्वारा विरोधी पक्षकार को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए वाहन को परिवादी की पूर्ण संतुष्टी पर सुधारकर अथवा वाहन का वर्तमान मूल्य प्रदाय किये जाने एवं उपभोक्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 25000 तथा वाद-व्यय हेतु 10000 रूपये परिवादी को प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला, ग्राम मोहरा भाटापारा निवासी तुलस टंडन ने विरोधी पक्षकार बलराम टांडी प्रो. एवं संचालक गैलक्सी मोटर्स रायपुर से एक है रिक्शा कार्ट वाहन 58,500 राशि नगद व शेष राशि फाइनेंस के माध्यम से क्रय किया था।क्रय दिनांक से तीन माह पश्चात वाहन में खराबी आने लगी जिसकी शिकायत विरोधी पक्षकार को करने पर वाहन को रिपेरिंग हेतु अपने शो रूम में रखा 1 माह पश्चात गेयरबॉक्स बदल कर अन्य पार्ट्स उपलब्ध नहीं कहकर वाहन वापस कर दिया।उपरांत वाहन 1 सप्ताह उपरांत पुनः खराबी आने पर अपने शो रूम में रिपेरिंग के लिए रख लिया गया सुधारकर वापस नहीं किया गया। जिससे परिवेदित होकर परिवादी द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में परिवाद प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष रंजना दत्ता एवं सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला व शारदा सोनी ने पेश दस्तावेजों एवं संबंधित नियम आदि का सूक्ष्मता से अध्ययन कर पाया कि दस्तावेजों के परिशीलन से स्पष्ट है कि वाहन खरीदने के तीन माह के बाद गेयर बॉक्स को बदला गया है, अन्य पार्ट्स को सुधारा नहीं गया नया वाहन में अनेको खराबीयो का आना चालू नहीं होना, पूर्ण रूप से बंद हो जाना विरोधी पक्षकारगण द्वारा परिवादी को वारंटी अवधि में वाहन पूर्ण रूप से सुधारकर नहीं दिया जाना आदि गतिविधियों को जो कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुचित व्यापार/व्यवहार एवं सेवा में कमी को प्रमाणित करता है जिसके लिए विरोधी पक्षकारगण दायित्वधिन है। विरोधी पक्षकारगण को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिवादी को प्रश्ननाधीन वाहन को परिवादी की पूर्ण संतुष्टी पर सुधारकर अथवा वाहन का वर्तमान मूल्य प्रदाय किये जाने एवं उपभोक्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 25000 तथा वाद-व्यय हेतु 10000 रूपये परिवादी को प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया है।