राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में बालोद के 47 किसानों ने लिया प्रशिक्षण, मखाना की खेती की नई तकनीकों से हुए परिचित

कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को मिला राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने और संवाद करने का अवसर
बालोद, 27 नवंबर 2026/किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 47 किसानों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में सहभागिता की। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र बालोद द्वारा जिले के विभिन्न गांवों के किसानों को इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में शामिल कराया गया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित इस सेमिनार में किसानों को मखाना की खेती की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन की संभावनाओं और प्रसंस्करण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को मखाना की खेती की विभिन्न प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया, जिससे वे इस फसल को अपनाने की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
आधुनिक तकनीक और मूल्य संवर्धन की मिली जानकारी
सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने मखाना की खेती में मशीनीकरण, रोग एवं कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया।
वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर किसानों ने दूर की जिज्ञासाएं
कार्यक्रम में आयोजित किसान एवं वैज्ञानिक परिचर्चा किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रही। इसमें किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर मखाना की खेती, उत्पादन तकनीक और उससे जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाएं रखीं तथा विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। सेमिनार में बिहार एवं पंजाब के प्रमुख वैज्ञानिकों सहित दो से तीन अन्य राज्यों के किसान भी शामिल हुए।
इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण का उद्देश्य जिले के किसानों को खेती के नए विकल्पों, आधुनिक तकनीकों और फसल विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी कृषि आय बढ़ाने के लिए मखाना जैसी संभावनाशील फसलों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.