पेंशन के काम के साथ सेहत का भी ख्याल, कोषालय में निःशुल्क शुगर और बीपी जांच

पेंशनरों की सुविधा के लिए संवेदनशील पहल, पेंशनर्स कर्मचारी संघ ने जताया आभार
बिलासपुर, 25 नवंबर 2026/जिला कोषालय आने वाले पेंशनरों को अब पेंशन संबंधी कार्यों के साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की भी सुविधा मिल रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला कोषालय में पिछले सप्ताह से शुगर एवं रक्तचाप की निःशुल्क जांच शुरू की गई है। बुजुर्ग पेंशनरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल उनके कामकाज के साथ सेहत का ख्याल रखने की दिशा में उपयोगी कदम है।
पेंशन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी जिला कोषालय आते हैं। इनमें कई पेंशनर मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। कोषालय परिसर में ही जांच की सुविधा मिलने से उन्हें अपने शुगर और बीपी के स्तर की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने में भी मदद मिलेगी।शासकीय सेवा में वर्षों तक योगदान देने वाले वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की इस पहल का पेंशनर्स कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। संघ ने जिला कोषालय अधिकारी बसंत कुमार गुलेरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोषालय में निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू होने से पेंशनरों को सहूलियत मिली है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.