पंजीकृत पात्र श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा 80 दिवसीय आवासीय कौशल प्रशिक्षण

बिलासपुर, 25 नवंबर 2026/श्रम विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना संचालित है। योजनांतर्गत मण्डल में पंजीकृत पात्र श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को सीआईपीईटी रायपुर के माध्यम से असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग, एक्सट्रूजन, इंजेक्शन मॉलडिंग ट्रेड में 80 दिवस का आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों का विनिर्माण, प्रसंस्करण प्रशिक्षण का स्वरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय आधार पर संचालित किया जाएगा तथा चयनित सभी प्रशिक्षणार्थियों को सीआईपीईटी रायपुर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पात्रता हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा पात्र आश्रित की आयु प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को 18 से 30 वर्ष एवं कक्षा 10वीं उत्तीर्ण अथवा कक्षा 9वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित कार्य का 1.5 वर्ष का अनुभव (एनटीसी/एनएसी) अथवा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु राज्य का कुल लक्ष्य 200 एवं बिलासपुर जिले हेतु 07 प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्राप्त हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.