सहाड़ा देवता स्थापना से सामाजिक एकता का संदेश

लभराखुर्द में यादव समाज का धार्मिक आयोजन, नपाध्यक्ष ने किए दर्शन
महासमुंद। ग्राम पंचायत लभराखुर्द में यादव समाज द्वारा आयोजित सहाड़ा देवता स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने सहाड़ा देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर स्थापना कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज की परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। यादव समाज द्वारा सामूहिक रूप से सहाड़ा देवता स्थापना का आयोजन करना सराहनीय है। समाज के लोगों का एकजुट होकर अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना प्रशंसनीय पहल है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। ग्रामीणों एवं समाज के गणमान्यजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, जुगनू चंद्राकर, सरपंच मयंक ध्रुव, उप सरपंच जीवन लाल यादव, कोमल साहू सहित यादव समाज के पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.