विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

गांवों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर होगा कार्यों का चयन
बिलासपुर, 23 नवंबर 2026/ग्राम पंचायतों की स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत बिलासपुर के सभागृह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तर की क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों की दीर्घकालीन विकास योजना तैयार करने और उसके समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी) अनुराधा शुक्ला ने विकसित ग्राम पंचायत प्लान की अवधारणा और ग्राम पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों के चयन, योजना के तकनीकी पहलुओं और चयनित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण विकास योजनाएं तैयार करना और उनमें शामिल कार्यों का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण में क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद स्तर से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ एवं एसई, जिला पंचायत की वीबी-जी राम जी शाखा के कर्मचारी, तकनीकी सहायक और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.