सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र

बिल्हा तहसील के सेवा सेतु केंद्र से किया ऑनलाइन आवेदन, समय और श्रम की हुई बचत
बिलासपुर, 23 नवंबर 2026/बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा की निवासी दिव्या कुमारी को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन के कुछ ही दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने बिल्हा तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया था। दिव्या ने बताया कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र मिलने तक पूरी प्रक्रिया सरल रही और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दिव्या ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऑनलाइन सुविधा से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ा। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार है, क्योंकि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करना आसान हो गया है।
आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। दिव्या कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.