अवैध शराब बिक्री की तैयारी, पुलिस ने की कार्रवाई
महासमुंद। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने सरायपाली पुलिस की कार्रवाई में एक और आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने 16 नवंबर को ग्राम तिलईपाली में दबिश देकर रमेश चौहान (34) पिता शिवचरण को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से बिक्री के लिए रखी 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में अपराध दर्ज किया है।
