15 लीटर महुआ शराब बेचने की फिराक में था, रंगे हाथों पकड़ा गया
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को ग्राम बालसी में दबिश देकर जनकुमार खुटे (30) पिता कुस्ती निवासी बालसी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है। सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है।
