गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 24 नया रावणभाठा में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता मनोज प्रजापति (30 वर्ष) के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े