तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
महासमुंद। तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। ग्राम लभराखुर्द निवासी दुलार सिंह ने शिकायत में बताया कि 10 नवंबर को ग्राम घोड़ारी मोड़ के पास वाहन क्रमांक सीजी-06 एचएच-8632 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के बाद घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
