पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन लोगों पर मामला दर्ज
महासमुंद। वार्ड क्रमांक 11 नयापारा में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नंदनी दुबे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर पहुंचकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले में कमल बंजारे, परमा बंजारे सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने धारा 115(2), 351(2), 333(3)(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
