बुआ के घर से निकली 21 वर्षीय युवती लापता, अपहरण की आशंका
महासमुंद। शहर में 21 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी कौशल साहू ने अपनी पुत्री पूजा साहू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती 9 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे घर से अपनी बुआ के यहां जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
