ट्रैक्टर से दो बैटरियां हुई चोरी
बसना। ग्राम बसना में ट्रैक्टर से दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अपराध विवरण के मुताबिक प्रार्थी सुरेंद्र साहू (65 वर्ष), निवासी गुरुद्वारा रोड बसना ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 सितंबर को ट्रैक्टर से दो बैटरियां गायब हो गईं। चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब 15 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
