शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने एक दिवसीय एआई प्रशिक्षण 6 नवंबर को
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 नवंबर 2026/ शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कांकेर द्वारा 06 नवंबर को एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को दैनिक कार्यालयीन कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स के सरल एवं सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके अंतर्गत पत्र एवं नोटशीट तैयार करना, दस्तावेजों का अनुवाद करना, रिपोर्ट तैयार करना, डाटा संबंधी कार्यों सहित विभिन्न कार्यालयीन गतिविधियों में एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया जाएगा।
