पुलिस की दबिश, नकदी और 52 ताश पत्तों के साथ दो मोबाइल जब्त

महासमुंद। पिथौरा के नेहरू पारा क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 1800 रुपए नकद, 52 ताश पत्ते और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वार्ड क्रमांक 1 नेहरू पारा स्थित पीपर चौक के पास जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान दिनेश कुमार पटेल (42), निवासी पिथौरा सहित चार अन्य लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े