बाइक से शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। शहर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 लीटर देशी प्लेन और मसाला शराब के साथ शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की रात करीब 9:40 बजे गुड़रूपारा में कार्रवाई की गई। इस दौरान अंसार अली (35) और सुरेंद्र दास (32), निवासी वार्ड क्रमांक 8 नयापारा महासमुंद, को पकड़ा गया। उनके कब्जे से करीब 4500 रुपए कीमत की 9 लीटर शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में इस्तेमाल बाइक क्रमांक सीजी-04 एलवी-2657 की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े