अवैध शराब बेचते पकड़ा गया 36 वर्षीय ग्रामीण, 10 लीटर शराब जब्त

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को दोपहर करीब 2:21 बजे ग्राम लोहारा कोट में कार्रवाई की गई। इस दौरान महेश कुमार सिन्हा (36) को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे पाए जाने पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े