नाबालिग से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। सरायपाली बस स्टैंड पर एक नाबालिग किशोर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित मोहम्मद सकील (16), निवासी वार्ड क्रमांक 11 बागड़ापारा, की शिकायत पर आरोपी शेख अमन और एक अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, 2 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपियों ने किशोर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े