आठ लोगों ने मिलकर ग्रामीण से की मारपीट

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन में पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित अजीत चौहान (42) की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। आरोप है कि कलाराम चौहान, विद्याधर चौहान, अनुज चौहान, माधुरी चौहान, प्रमिला चौहान, फूलकुमारी चौहान, तनमय चौहान और आकाश चौहान ने अजीत चौहान के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 191(2) सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े