खल्लारी मंदिर के पास जुआ, 21,480 रुपए नकद और मोबाइल जब्त
महासमुंद। खल्लारी मंदिर के पास काटपत्ती नामक जुआ खेलते लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 21,480 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बेमचा में कार्रवाई के दौरान पिलु मंडावी पिता रखु मंडावी (36), निवासी वार्ड नंबर 4 ईंटभाठा, महासमुंद समेत 6 अन्य लोग रुपए-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से नगदी और ताश के पत्तों के साथ मोबाइल जब्त किए। मामले में पुलिस ने धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
