शराब बेचते बुजुर्ग पकड़े गए, 36 पाव शराब और बिक्री रकम जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 14 में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपए है। पुलिस ने शराब बिक्री से मिली 100 रुपए की रकम भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मनु दास पिता स्व. जुगल दास (59), निवासी वार्ड नंबर 14 बसना शराब बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और बिक्री रकम जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
