36 पाव देशी शराब जब्त, युवक गिरफ्तार
महासमुंद। बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपए है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रघु कंवारा पिता भोला प्रसाद (30), निवासी वार्ड नंबर 10, नायकपारा बसना ने शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए रखे हुए था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त की। पुलिस ने
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
