56 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
11,200 रुपए की शराब जब्त
महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बरती भीमखोज में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 56 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 11,200 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित ध्रुव पिता प्रकाश (30), निवासी ग्राम बरती भीमखोज अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
