कार में शराब ले जाते युवक पकड़ा, शराब के साथ वाहन जब्त
महासमुंद। सरायपाली में अवैध शराब के परिवहन के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 11.340 लीटर देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 5640 रुपए है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र मिरी पिता आशाराम मिरी (31), निवासी ग्राम कुसमगढ़, सलिहा, जिला बलौदाबाजार शराब को बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के पास से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोबाइल सहित बाइक सीजी -07 व्हीएक्स -0976, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है, भी जब्त की गई।
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत किया गया है।
