17 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट में केस
महासमुंद। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में सरायपाली पुलिस ने बाजारपारा क्षेत्र से 17 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 3400 रुपए है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी तिहारू चंद साथी पिता स्व. हरीचंद (52), निवासी वार्ड नंबर 11, बाजारपारा सरायपाली शराब को बिक्री के लिए अपने पास रखे हुए था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
