घर में रखी 18 लीटर महुआ शराब जब्त, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस ने ग्राम पिलवापाली में एक आरोपी के घर से 18 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 3600 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी भारत साहू पिता सुखीराम (70), निवासी ग्राम पिलवापाली अपने घर में महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शराब बरामद की। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
