तहसील कार्यालय परिसर से बाइक चोरी

महासमुंद। तहसील कार्यालय परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम अमेठी, सिलौटा निवासी अनिल खांडे (34) ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 से 1:10 बजे के बीच उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-04 एमयू-4374, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है, तहसील कार्यालय परिसर में खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़े