बस्तर ओलंपिक के प्रचार-प्रसार के लिए 28 को कांकेर में होगा जन-जागरूकता अभियान
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 अक्टूबर 2026/ बस्तर ओलंपिक 2026 में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कांकेर द्वारा 28 अक्टूबर, बुधवार को एक दिवसीय जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से नरहरदेव स्कूल खेल मैदान कांकेर में होगा।
अभियान के दौरान बस्तर ओलंपिक 2026 के अंतर्गत शामिल विभिन्न खेल विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, खेल संघों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों, प्रेस-मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही बस्तर ओलंपिक 2026 में सहभागिता के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पंजीयन कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया है।
