पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, गाली-गलौज के बाद मारपीट
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी से अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
