मंदिर के सामने खड़ी बाइक चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
महासमुंद। पिथौरा के मुंगईमाता मंदिर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। घटना 17 अक्टूबर की दोपहर 3 से 5 बजे के बीच की बताई गई है। बाइक मालिक के वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
