नारियल से हमला, मारपीट में टूटा दांत

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक क्षेत्र में विवाद के दौरान आरोपियों ने एक व्यक्ति से गाली-गलौज करते हुए उस पर नारियल फेंक दिया। हमले में प्रार्थी का दांत टूट गया। घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े