अस्पताल पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
महासमुंद। जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ले गया। घटना 19 अक्टूबर की दोपहर से 21 अक्टूबर के बीच की बताई गई है। वाहन मालिक अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी कर गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
