राइस मिल का ताला तोड़कर 25 हजार नकद समेत सामान पार
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा स्थित श्रीराम राइस मिल में चोरों ने धावा बोलकर ऑफिस के लॉकर का ताला तोड़ दिया। अज्ञात आरोपी लॉकर में रखे करीब 25 हजार रुपए नकद, चांदी के सिक्के, हार्डडिस्क और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना 19 अक्टूबर की रात से 21 अक्टूबर दोपहर के बीच की बताई गई है। मिल संचालक की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
