युवती घर से गायब, परिजनों को अपहरण की आशंका
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती के घर से अचानक लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के मुताबिक युवती 22 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
