घर से निकली 35 वर्षीय महिला लापता, अपहरण की आशंका

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टांगापासा में 35 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार महिला 17 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े