जान से मारने की धमकी
महासमुंद। कोमाखान में चलती गाड़ी में रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कमलेश सारथी उर्फ राजा ने शिकायत में बताया कि आरोपी साहिल खान ने उसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट की। शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
